Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

मिल्खा सिंह ने निर्मल कौर के हाथ पर ही लिख दिया फ़ोन नंबर, काफी दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी

नई दिल्ली: फ़्लाइंग जाट के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का आज निधन हो गया है। लेकिन, उनके तमाम ऐसे किस्से हैं जो लोगों को उनकी याद दिलाते रहेंगे। फ्लाइंग सिंख मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां जहां उनकी मौत हो गई। पांच दिन पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल सिंह का भी देहांत हो गया था। दोनों को एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत थी।

बता दें, श्रीलंका के कोलंबो में साल 1955 में भारत की वॉलीबॉल खिलाड़ी और टीम की कप्तान निर्मल कौर से मिल्खा सिंह की पहली मुलाकात हुई थी। मिल्खा सिंह और निर्मल कौर, दोनों ही कोलंबो में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां एक भारतीय बिजनेसमैन ने टीम के लिए डिनर आयोजित किया था, तो इस पार्टी में ही मिल्खा सिंह ने निर्मल कौर को देखा था, और देखते ही वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।

अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि, निर्मन को देखते ही मैंने पसंद कर लिया था। हमारे बीच काफी बातें भी हुईं। हालांकि, पास में कोई कागज नही था, तो मैंने निर्मल के हाथ पर होटल का नंबर लिख दिया था।

इसके बाद साल 1958 में दोनों की मुलाकात फिर से हुई, लेकिन प्यार की गाड़ी ने चलना तो 1960 में शुरू किया। जब दोनों की मुलाकात दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुई। इसके बाद सिलसिला आगे बढ़ता गया, और इसके बाद प्यार का इजहार भी हो चुका था। ऐसे में अब इस रिश्ते को एक नाम देना बचा था यानी शादी करना।

उस वक्त तक मिल्खा सिंह एक बड़ा नाम हो चुके थे। लेकिन उनकी शादी में अड़चन उनके ससुर ही बन रहे थे, क्योंकि वो इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके पीछे की वजह थी धर्म, क्योंकि जहां मिल्खा सिंह सिख परिवार से नाता रखते थे, तो वहीं निर्मल हिंदू परिवार से आती थी। ऐसे में शादी में अड़चन आना स्वाभाविक था, लेकिन वो कहते हैं न कि जोड़ियां तो रब के घर से बनकर आती हैं। ऐसे में इन्हें बनाने या बिगाड़ने वाले हम कौन होते हैं।

इसलिए उस वक्त मिल्खा सिंह और निर्मल कौर की शादी के लिए पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने परिवार वालों को समझाया, जिसके बाद साल 1962 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close