Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

मिल्खा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनको उपचार के लिए चंडीगगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया है। सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, सुविख्यात धावक, ‘पद्मश्री’ से सम्मानित ‘फ्लाइंग सिख’ श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है।

उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

बता दें कि मिल्खा सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी इसी हफ्ते निधन हो गया था।

निर्मल 13 जून को 85 साल की उम्र में कोरोना जंग हार गई थीं। निर्मल मिल्खा के निधन के समय मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती होने की वजह से अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हो सके थे। मिल्खा सिंह पत्नी को अंतिम विदाई भी नहीं दे सके थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close