Main Slideमनोरंजन

मीका सिंह का ‘केआरके कुत्ता’ सॉन्ग हुआ रिलीज, 1 मिलियन के पार पहुंचे व्यूज

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज के बाद फिल्म समीक्षक व एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने सलमान खान की फिल्म की काफी आलोचना की। इतना ही नहीं केआरके ने सलमान का मजाक भी उड़ाते हुए उनसे पंगा ले लिया। जिसके बाद सलमान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

बता दें, कई सेलिब्रिटी सलमान के सपोर्ट में आ खड़े हुए। केआरके के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद मीका सिंह ने सलमान का पक्ष लेते हुए उन पर पलटवार किया। इसी बीच केआरके ने मीका को जवाब देते हुए ट्वीट किया और दोनों के बीच जुबानीजंग सोशल मीडिया पर शुरू हो गई।

मीका सिंह और कमाल आर खान के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच मीका सिंह ने एक नया सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग का नाम ‘केआरके कुत्ता’ है। मीका सिंह ने इस गाने को एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया। इस गाने को खुद मीका सिंह ने गाया है और उनका साथ शारीब तोषी ने दिया है।

मीका सिंह के इस म्यूजिक वीडियो में आम पब्लिक को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इसमें विंदु दारा सिंह ने भी परफॉर्म किया है। गाने के जरिए मीका ने कमाल आर खान पर निशाना साधा है और उनके कई मीम्स भी इसमें शामिल किए हैं। इसमें केआरके को कुत्ता दिखाया गया है। कई एक्ट्रेस को मोर्फ्ड कर उनका चेहरा लगाया है। इस गाने को यूट्यूब पार अबतक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close