Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तरखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रविवार सुबह उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली ।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इंदिरा हृदयेश के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उन्हें हार्ट अटैक आया।

बता दें, बता दें कि वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थीं और उनकी हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी।

इंदिरा हृदयेश की निधन पर सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। इंदिरा हृदयेश की निधन पर सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close