Main Slideउत्तराखंडप्रदेशस्वास्थ्य

उत्तरखंड में बढ़ा ब्लैक फंगस का प्रकोप, मृत्यु दर पहुंची 15.73 प्रतिशत

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से ज्यादा खतरनाक ब्लैक फंगस साबित हो रहा है। हाल यह है कि ब्लैक फंगस से मृत्यु दर जहां 15.73 प्रतिशत है, वहीं कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर दो प्रतिशत ही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को देहरादून में मिला था। कोरोना काल के 451 दिनों के भीतर प्रदेश में 335866 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसमें 316621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 6878 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण की मृत्यु दर दो प्रतिशत है।

जबकि ब्लैक फंगस का पहला मामला 14 मई 2021 को देहरादून में मिला है। अब तक देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में 356 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 56 मरीजों ने दमतोड़ा है और 31 मरीज ठीक हुए हैं।

जिला       –     ब्लैक फंगस मामले    –     मौतें
देहरादून    –     319                       –        50
नैनीताल    –      36                        –       05
ऊधमसिंह नगर – 01                      –        01
…………………………………………………………..
कुल-               356                      –          56

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close