Main Slideमनोरंजन

पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में आयी दिव्या खोसला कुमार, कहा- वह फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया

मुंबई: नाबालिग से बलात्कार मामले में गिरफ्तार हुए टीवी के पॉपुलर एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई टीवी सितारे खड़े हो गए हैं। इंडस्ट्री की नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर दिव्या खोसला कुमार तक कई बड़े स्टार्स भी पर्ल पुरी का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें बेकसूर बता रहे हैं। हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पर्ल को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की। वहीं अब दिव्या ने खुलासा किया है कि पर्ल बहुत जल्द एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने सब खो दिया।

एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा, ‘अगर वो दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा? ये एक बहुत गंभीर आरोप है, और इससे पर्ल के करियर को बहुत नुकसान पहुंचेगा। टीवी इंडस्ट्री ने उसे एक स्टारडम दिया है, मैं आपको ये बता सकती हूं कि वो बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया’।

दिव्या ने सुशांत सिंह राजपूत के केस के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा- ‘मैं सुशातं को बिल्कुल नहीं जानती थी। लेकिन मैं उनके लिए भी बोली। इस केस में मैं पर्ल को जानती हूं. और मैं जानती हूं वो ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर पर्ल दोषी नहीं साबित होता है तो इस सब से जो उसके करियर पर असर पड़ा है उसके लिए कौन जवाबदेह होगा?’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close