Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

जानें क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड ओसियन डे’ और क्या है इस साल की थीम ?

नई दिल्ली: पुरे विश्व में 8 जून को ‘वर्ल्ड ओसियन डे’ मनाया जाता है। महासगर दिवस मनाने का मकसद ये है कि हम जान सकें कि महासागर हमारे लिए कितने अहम हैं। महासगरों से हमें कई तरह की दवाइयां मिलती हैं जिसमें लाइफ सेविंग से लेकर कैंसर तक की दवाइयां शामिल हैं। इसिलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम महासागर के अस्तित्व को बनाए रखने और इनके सरंक्षण में अपने योगदान दें।

इस साल की थीम

विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम है- महासागर में मौजूद लाइफ और लाइवलीहुड से जुड़े तथ्यों के बारे में आम जन तक जानकारी पहुंचाना। लोगों में ये जागरूकता पैदा करना कि ये महासगर ही हैं जो पूरी दुनिया में प्रोटीन उपलब्ध कराने का सबसे बड़ी जरिया है। महासागर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभाता है। समुद्र हमें काफी कुछ देता है जिसमें सी फूड, मूंगा, ऑक्सीजन, भोजन और हवा शामिल है। इससे जलवायु में भी बैलेंस बना रहता है। समुद्र से मिलने वाला सी फूड पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सी फूड एजिंग को भी काफी धीमा कर देता है।

बता दें, पिछले साल की तरह कोविड 19 महामारी के चलते इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस वर्चुअली ही मनाया जाएगा । महासागर दिवस मनाने की बात रियो डी जेनेरियो के अर्थ समिट में सन 1992 में पहली बार सामने आई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close