Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी के सभी जिलों के महिला चिकित्सालय और संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किये गए हैं: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,80,220 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,16,22,903 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 727 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 2,860 तथा अब तक कुल 16,62,069 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 15,681 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 9,986 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम दिवस के माध्यम से 3,57,26,335 घरों के 17,17,95,622 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,66,25,016 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 36,28,984 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,02,54,000 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।

प्रसाद ने बताया कि आज से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किये गए हैं। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से दूध विक्रेता, सब्जी विक्रेता, आॅटो, टैम्पों और रिक्शा चालक, रेहड़ी, पटरी व्यावसायी आदि संबंधित वर्ग का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close