मनोरंजन

तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराए गए दिलीप कुमार

मुंबई। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी सायरा बानो के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि ‘दिलीप साहब खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में रूटीन टेस्ट और जांच के लिए भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर नितिन गोखले के नेतृत्व में एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है। कृपया साहब को दुआओं में याद करिएगा। और सुरक्षित रहिए।‘

बता दें कि पिछले महीने दिलीप कुमार हिंदुजा अस्पताल में अपने रूटीन चेकअप के लिए गए थे। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। सारी रिपोर्ट्स ठीक आने और सबकुछ ठीक होने के बाद दिलीप कुमार को घर भेज दिया गया था। हालांकि इस बार मामला गंभीर माना जा रहा है. दिलीप कुमार 98 साल के हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close