Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी में अब तक वैक्सीन की कुल 1,80,08,604 डोजें लगायी गयी हैं: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,12,677 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 4,94,09,446 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,497 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,491 कोविड-19 के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 16,33,947 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 37,044 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 20,762 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.5 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 96.6 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,89,882 क्षेत्रों में 6,40,092 टीम दिवस के माध्यम से 3,56,08,434 घरों के 17,12,62,980 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
प्रसाद ने बताया कि 01 जून, 2021 से 23 जनपदों में चल रहे 18-44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में दो से तीन सेन्टर ऐसे रखे जा रहे हैं, जो कि अभिभावकों समर्पित हैं, इस सेन्टर का नाम अभिभावक स्पेशल बूथ रखा जायेगा। इन बूथों पर वही लोग वैक्सीनेशन करा सकेंगे जिनके 01 बच्चा 12 साल से कम उम्र का होगा। इन बूथों पर जब आप वैक्सीनेशन कराने जायेंगे तो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेकर जायें। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 1,80,08,604 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close