Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यो के लिए 01 अरब 20 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृति

लखनऊ: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए प्राविधानित धनराशि 600.00 करोड़ रूपये में से 01 अरब 20 करोड़ रूपये मात्र परियोजना के कार्यों पर व्यय करने के लिए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस सम्बन्ध मंे विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद द्वारा 25 मई, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना पर सक्ष्म स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के साथ कार्य प्रारम्भ कराया जाय।
शासनादेश में यह भी कहा गया है कि मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य समय से पूरा कराना होगा। धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय नियमों का अनुपालन जरूरी होगा।
शासनादेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि धनराशि का उपयोग स्वीकृति परियोजनाओं पर ही किया जायेगा। ऐसा न किये जाने पर यदि किसी प्रकार की अनियमिता होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष/मुख्य अभियन्ता सरयू परियोजना प्रथम एवं द्वितीय हर महीने खर्च की जाने वाली धनराशि का चार्ट शासन को उपलब्ध करायेगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close