Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र सरकार से तनातनी के बीच अलपन बंदोपाध्याय ने लिया रिटायमेंट, सीएम ममता के विशेष सलाहकार बने

नई दिल्ली: केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जारी तनातनी के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने सोमवार को रिटायरमेंट ले लिया।

बता दें, 31 मई को ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था जो तीन महीनों के लिए बढ़ाया गया था। उन्हें केंद्र सरकार ने वापस बुला लिया था, लेकिन वे नहीं गए। अब ममता बनर्जी ने उन्हें अपना विशेष सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह एचके द्विवेदी को बंगाल का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है।

अलपन बंद्योपाध्याय को 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले से केंद्र सरकार को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। मगर बंदोपाध्याय की जगह मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की चिट्ठी केंद्र को मिली। ममता ने कहा कि ऐसे मुश्‍किल समय में पश्चिम बंगाल की सरकार अपने मुख्‍य सचिव को कार्यमुक्‍त नहीं कर सकती। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता के इस रुख के बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग बंदोपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close