Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेंट्रल विस्टा मामले में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- झूठी जानकारी फैलाई जा रही है

नई दिल्ली: सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर दिल्ली हाइकोर्ट की मुहर लगने के बाद केंद्र सरकार विपक्ष पर हमलावर हो गयी है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सेंट्रल विस्टा पर झूठी जानकारी फैलाई जा रही है। लोगों में गलत धारणा बनाकर पूरे देश को भ्रम में डाल दिया गया है। यह दूर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सेंट्रल विस्टा में 2 प्रोजेक्ट चल रहे हैं, इसमें से एक संसद की नई बिल्डिंग के निर्माण से जुड़ा है तो दूसरा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट है। इन दोनों में कुल मिलाकर 1300 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर एक गलत कहानी गढ़ी जा रही है। इस पर महामारी के बहुत पहले फैसला ले लिया गया था।

पुरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से ऐतिहासिक इमारतों को कई नुकसान नहीं पहुंचने वाला है। 2012 में जब मीरा कुमार लोकसभा स्पीकर थीं, तब उनके सेक्रेटरी ने विकास मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा था। पत्र में लिखा था कि संसद का नया भवन बनना चाहिए और इस पर निर्णय लिया जा चुका है। मुझे याद है कि तब वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 2012 में आर्टिकल लिखा था कि हमें नए संसद भवन की सख्त जरूरत है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close