Main Slideप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में 44 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.86 लाख नए केस

नई दिल्ली: भारत में अब कोरोना की रफ़्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। आज 44 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार 364 नए कोरोना केस आए। साथ ही, 3660 संक्रमितों की जान चली गई है।

देश में 2 लाख 59 हजार 459 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 76,755 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 211,298 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3847 संक्रमितों की मौत हुई थी।

बता दें, देश में 27 मई तक कोरोना के 33 करोड़ से अधिक सैपलों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 27 मई को 20,70,508 सैंपल की जांच की गई। इसी के साथ ये आंकड़ा 33,90,39,861 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1,072 नए मामले दर्ज किए गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close