Main Slideमनोरंजन

सुहाना खान ने बिकिनी में कराया फोटोशूट, स्विमिंग पूल में गर्लगैंग संग दिया हॉट पोज

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने फोटोज और वीडिओज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। बिना बॉलीवुड डेब्यू के भी उनकी फैंस फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। ऐसे में उनकी एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इस तस्वीर में सुहाना का बिकिनी लुक लोगों को दीवाना बना रहा है।

सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, इस तस्वीर में सुहाना अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वह अपनी गर्लगैंग के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुहाना की कॉलेज की फ्रेंड अलाना मार्केल और प्रियंका केडिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों के सामने आते ही सुहाना खान का ये बिकिनी अवतार सोशल मीडिया पर छा गया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अलाना ने कैप्शन में लिखा, ‘उफ्फ… यह सीन।’ इसके साथ ही उन्होंने ड्रम इमोजी भी बनाई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close