Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने भगवान बुद्ध की कल 2565 वीं जयन्ती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों खासतौर से बौद्ध धर्म के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक बधाई सन्देश में उन्होंने कहा है कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, करूणा, दया, मैत्री एवं विश्व बन्धुत्व के कालजयी सन्देश आज के दौर में और भी प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर ही पीड़ित मानवता का कल्याण सम्भव है।

डाॅ0 सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में यह भी कहा है कि भगवान बुद्ध ने प्राणियों पर दया करने का जो संदेश दिया था, उसके अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति का सम्मान करने की भी भावना अन्तर्निहीत है।

वर्तमान समय में प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को हम एक स्वस्थ पर्यावरण प्रदान कर सकें। उन्होंने भगवान बुद्ध की जयन्ती को कोरोना के प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करते हुए मनाये जाने की कामना की है। जलशक्ति राज्यमंत्री श्री बी0एस0 औलख ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close