उत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

सीएम योगी का निर्देश, प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाया जाए विशेष सफाई अभियान

लखनऊ: मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश भर के शासकीय अस्पतालों (मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी) के परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सप्ताह में दो दिन शनिवार, रविवार को विशेष सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग डॉ. रजनीश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्र में कोविड-19 के दृष्टिगत पूर्व से ही शनिवार, रविवार और सोमवार को विशेष सैनिटाइजेशन एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं विशेष रूप से सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को प्रदेश भर में 1215 शासकीय अस्पतालों में सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। जिसमें 1248.45 टन कूड़ा उठाया गया है।

कोविड 19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि दिनांक 22 व 23 मई 2021 को विशेष रूप से नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों में 1215 शासकीय अस्पतालों में सैनिटाइजेशन किया गया। जिसमें 1248.45 टन कूडे का निस्तारण भी किया गया। सैनिटाइजेशन अभियान के तहत करीब 51118.85 किलोग्राम सोडियम हाइपोक्लोराइड का प्रयोग कर छिड़काव किया गया। जिससे सैनिटाइजेशन की गुणवत्ता पर असर न पड़े। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि दो दिन चलाए गए विशेष अभियान में प्रदेश भर के अस्पतालों में वृहद स्तर पर विसंक्रमण की कार्यवाही की गई। इसमें 305 मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, 578 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 332 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र व अन्य अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस अभियान के दौरान इन दो दिनों में निकाय क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पताल व संस्थागत केंद्रों के परिसर के भीतर एवं बाहर के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था एवं विसंक्रमण की कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष सफाई अभियान से अस्पताल के परिसर भी संक्रमण मुक्त रहेंगे साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी विसंक्रमित रहेंगे। जिससे कोविड-19 के संक्रमण को भी रोकने में सफलता मिलेगी। प्रदेश भर में इस विशेष सैनिटाइजेशन व सफाई अभियान में कुल 21541 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close