Main Slideमनोरंजन

मरीज की जान नहीं बचा पाने पर टूटे सोनू सूद, कहा- लाचार महसूस कर रहा हूँ

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद पिछले साल प्रवासी मजदूरों की मदद करने के दौरान चर्चा में आए थे और इस साल भी कोरोना महामारी में भी लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करनी हो या ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करना हो सोनू सूद देश के हर कोने में लोगों की सहायता करने में प्रयासरत हैं। एक्टर भले ही लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हों लेकिन यह उनको भी पता है कि वह हर किसी की जान नहीं बचा सकते हैं। मगर जब भी वे किसी को बचा पाने में विफल होते हैं वो दुख उनके लिए असहनीय हो जाता है।

बता दें, एक्टर सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इतनी कोशिशों के बाद भी कुछ मरीजों की जान ना बचा पाने को लेकर वह कितने दुखी हैं और कैसा महसूस कर रहे हैं। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘मरीज, जिसे आप बचाने की कोशिश में जुटे हैं, उसे खो देना, यह किसी अपने को खो देने से कम नहीं है। उनके परिवार से नजरें मिला पाना मुश्किल होता है, जिनसे आपने उनके अपने को बचाने का वादा किया हो। आज मैंने कुछ लोगों को खो दिया। जिन परिवारों से आप दिन में कम से कम 10 बार संपर्क में थे, उनसे हमेशा के लिए संपर्क खो देंगे। खुद को लाचार महसूस कर रहा हूं।’

एक्टर का यह ट्वीट देखकर उनके फैन भी काफी इमोशनल हो गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सोनू सूद का दिल हलका करने की कोशिश की है और उन्हें उनके नेक कामों की याद भी दिलाई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है। अपने अंदर के प्रकाश को तब तक प्रकाशित होने दें, जब तक सभी जो आपको देख रहे हैं इससे प्रकाशित नहीं होते। सितारों की तरह बनें, जो इतनी ऊंचाई में होने के बाद भी जगमाते हैं। आप एक रियल हीरो हैं।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close