Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयप्रदेशस्वास्थ्य

फ़ाइज़र और मॉडर्ना ने दिल्ली सरकार को दिया झटका, वैक्सीन देने से किया इंकार

नई दिल्ली: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर और मॉडर्ना ने दिल्ली सरकार को वैक्सीन देने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कंपनियों ने वैक्सीन सीधे तौर पर बेचने से मना कर दिया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने भी विदेशी कंपनी मॉडर्ना से वैक्सीन खरीदने को लेकर बात की थी लेकिन कंपनी ने इनकार कर दिया गया था।

अमेरिका की कोविड-19 टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने सीधे पंजाब सरकार को टीका भेजने से इंकार करते हुए कहा है कि उसका केवल केंद्र सरकार के साथ व्यवहार है। यह जानकारी रविवार को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी।

टीके के लिए पंजाब के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने कहा था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश के मुताबिक सभी टीका निर्माताओं से सीधे तौर पर टीका खरीदने के लिए संपर्क किया गया जिनमें स्पूतनिक V, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एवं जॉनसन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मॉडर्ना की तरफ से जवाब आया है जिसमें कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया है।

पंजाब सरकार ने बयान जारी कर कहा कि मॉडर्ना की नीति के मुताबिक, वह भारत सरकार के साथ व्यवहार रखती है न कि राज्य सरकार या किसी निजी पक्ष के साथ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संभावित स्रोतों से टीका खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर निविदा जारी करने की संभावना तलाशें ताकि राज्य के लोगों का जल्द से जल्द कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा सके।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close