Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना वायरस से निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में कोरोना महामारी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेताओं पर कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री विजय कश्यप का भी कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। कश्यप करीब 4 हफ्ते पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद से वह गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद विजय कश्यप का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम योगी ने कहा कि विजय कुमार कश्यप जी एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कश्यप के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close