Main Slideप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश के कई राज्यों में आज से लगा कोरोना कर्फ्यू, जानें कहाँ-कहाँ लगी सख्त पाबंदियां

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। इससे उबरने के लिए अब धीरे-धीरे लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अबतक देश के 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन या कोरोना की सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम में आज से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।

तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक आम लोगों को आवश्यक सामान की खरीद और अन्य जरूरी कामकाज निपटाने की छूट दी गई है। साथ ही, छत्तीसगढ़ में COVID19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

बता दें, असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। दोपहर 1 बजे के बाद केवल होम-डिलीवरी की अनुमति है। साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही, गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कफ्र्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है।

वहीं, कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रविवार को क्रमश: लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की मियाद 17 मई तक बढ़ा दी गई है। साथ ही देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close