Main Slideप्रदेश

दिल्ली में कम होने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 12651 नए केस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमती दिख रही है। राजधानी में लगातार कोरोना के कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 12651 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 319 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 85258 है। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 20% से कम हो गई है।

यहां कोरोना संक्रमण दर अब 19.10 प्रतिशत है। बता दें कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए राज्य में एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी थी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जो लॉकडाउन पहले 10 मई को खत्म होना था, अब वो 17 मई की सुबह तक लागू होगा। केजरीवाल ने ये भी कहा कि इस बार का लॉकडाउन ज्यादा सख्त होगा, ताकि संक्रमण की रफ्तार को काबू में किया जा सके।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close