Main Slideराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना की रफ्तार में आई मामूली कमी, बीते 24 घंटे में 3.66 लाख नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। हालांकि बीते दिन नए मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 दिनों में पहली बार भारत में 4 लाख से कम केस दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए। वहीं, इस महामारी के कारण 3,754 मरीजों की जान चली गई। कोरोना संकट के बीच दिल्ली से राहत भरी खबर आई है।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में 11491 केस आए थे। कोरोना से दिल्ली में 273 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 14,738 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण की दर भी घटकर अब 22 फीसदी के करीब पहुंच गई है। 3 मई को दिल्ली में कोरोना के 18043 केस आए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close