Main Slideप्रदेशराजनीति

हिमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोमवार को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीते दिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया था।

जिसके बाद उनका मुख्मयंत्री बनना तय हो गया था। विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ही उनका नाम आगे बढ़ाया, जिस पर सभी ने सहमति जताई।

शपथग्रहण समारोह में जाने से पहले सरमा ने आज डोल गोबिंदा मंदिर और कामाख्या मंदिर में जाकर दर्शन किए। वह असम की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय सर्बानंद सोनोवाल राज्य के सीएम थे।

हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close