Main Slideप्रदेशराजनीति

असम के नए मुख्यमंत्री होंगे हिमंत बिस्वा सरमा

नई दिल्ली। असम में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर लंबे समय से संस्पेंस बना हुआ था। रविवार को इससे पर्दा हट गया। कई दिनों के मंथन के बाद अब हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि असम की कमान हिमंत बिस्वा सरमा को सौंपी जा सकती है तो वहीं सोनोवाल को वापस दिल्ली बुलाया जा सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close