Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

अजीत सिंह के निधन से हुई राजनीतिक क्षति अपूर्णीय हैः कुंवर मानवेंद्र सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आरएलडी प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री  चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सभापति ने कहा कि चौधरी साहब किसानों की भलाई के लिए सदैव संघर्षरत रहे। उनके निधन से हुई राजनीतिक क्षति अपूर्णीय है। अजीत सिंह लोकसभा एवं राज्यसभा से 8 बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे।

सभापति विधान परिषद ने उनके पुत्र जयंत चैधरी सहित शोक संतप्त परिजनों के प्रति  संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना की है।

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close