Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अजीत सिंह के निधन पर जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  राष्ट्रीय  लोकदल के प्रमुख, किसान नेता चैधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा चौधरी अजीत सिंह किसानों के लिए संघर्ष किया वे सच्चे समाजसेवी थे।

उनके निधन से एक बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। अजीत सिंह  7 बार सांसद रहे । कई बार केंद्रीय मंत्री रहे। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निधन हो गया। 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया।

डिप्टी सीएम ने शोक संतप्त परिजनों ,शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति  संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close