Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

नहीं रहे आजतक के मशहूर एंकर रोहित सरदाना, कोरोना ने ली जान

नई दिल्ली। न्यूज़ चैनल आज तक के मशहूर एंकर रोहित सरदाना अब हमारे बीच रहे। रोहित सरदाना पिछले कई दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

रोहित सरदाना के निधन की जानकारी सबसे पहले ज़ी न्यूज़ के एंकर सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर दी, उन्होंने लिखा- ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close