Main Slideमनोरंजन

एक्टर रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए एडमिट

मुंबई। बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का लगातार बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से अब तक कई फिल्मी सितारे संक्रमित हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में वेटरन एक्टर रणधीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। 74 साल के रणधीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं।

ईटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी का कहना है, ‘रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती हुए हैं और बीती रात से ही कोविड 19 का उनका इलाज शुरू हो गया है। उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close