Main Slideप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री मोदी का देश को संदेश, कहा- राज्य सरकारें लॉकडाउन को रखें आखिरी विकल्प

नई दिल्ली: भारत में रोजाना दो लाख से अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या दर्ज की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बिच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को सम्बोधित किया। वह लगातार कोविड महामारी से बने हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने आज वैक्सीन निर्माताओं से भी बात की है।

पीएम मोदी ने आज राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बन कर आई है। जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे ऐहसास है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने बीते दिनो में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसको पार करना है। साथ ही, उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में जो कदम उठाए गए हैं, उससे स्थिति को सुधारेंगे।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में जागरूकता से लॉकडाउन से बचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है। राज्य सरकारें भी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प समझें। इसके साथ ही, इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस सम्बोधन में बच्चो से भी आग्रह किया कि मेरे बाल मित्रों घर में ऐसा माहौल बनाइए कि बिना काम और बिना जरूरी कारण लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें। देश को लॉकडाउन से बचाना है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में सबसे सस्ती वैक्सीन हमारे देश की है। भारत में दो कंपनियां वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कर रही हैं। दुनिया में सबसे तेजी से पहले दस करोड़ फिर 11 करोड़ फिर 12 करोड़ डोज दिए गए हैं। हमें इससे हौसला मिलता है कि देश की जनसंख्या के बड़े हिस्से को वैक्सीन लग चुकी है।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से भी आग्रह किया कि आप पलायन मत करें। जल्दी ही श्रमिकों और गरीबों को भी वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन अभियान में तेजी लायी जा रही है। चिंता न करे और ढिलाई भी न करें। कोरोना कि गाइडलाइन्स का पालन करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close