Main Slideजीवनशैली

गर्लफ्रेंड को इन बातों के लिए कभी न टोकें, हो सकता है ब्रेकअप

नई दिल्ली: जब दो लोग साथ रहते हैं तो उनमें हर तरह की बातें होती हैं, वे अक्सर अपनी पसंद- नापसंद पर बात करते हैं। कई लोग स्वभाव से हावी होना जानते हैं जो कि किसी भी रिश्ते में ठीक नहीं होता है। अक्सर ये स्वभाव लड़कों में देखा जाता है। गर्लफ्रेंड भले ही आपके कितने ही करीब क्यों न हो लेकिन पर्सनल स्पेस तो उनकी भी होती हैं। ऐसे में अक्सर लड़के ऐसी बातों को लेकर लड़कियों को टोक देते हैं जो कि लड़कियों भूलाए नहीं भूल पाती हैं। आज हम आपको इन्ही बातों के बारे में बताएंगे।

किसी को क्या पहनना है और क्या नहीं यह उसकी अपनी पसंद होती है। लेकिन, कई लड़कों की आदत होती है कि वे लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने से मना करते हैं या कई लड़के जबरदस्ती लड़कियों से छोटे कपड़े पहनने की जिद भी करते हैं। दोनोंं ही परिस्थितियों में लड़कियां बेहद असहज महसूस करती हैं। साथ ही, दोस्तों को लेकर यदि बार-बार आप कहोगे तो उनकी नजरों में बुरी ही बनोगे। अपनी प्रेमिका को अगर आप किसी से बात करने से टोकेंगे तो यह उसको बांधने जैसा होगा जोकि किसी लड़की को नहीं अच्छा लगेगा।

इसके अलावा कई लड़कों की आदत होती है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा प्रकट करते हैं कि वे अतिसंवेदनशील हैं और वे उनके काम तक के निर्णय में खलल पैदा करने लगते हैं कि उन्हें देर रात तक काम नहीं करना चाहिए, फलाफलां क्षेत्र में नौकरी करना उनके लिए ठीक नहीं है। ऐसे में एकसमय लड़कियों को यह रिश्ता उनकी प्रगति में बाधा की तरह दिखाई पड़ता है। एक लड़की को पूरा हक है कि वो जिस क्षेत्र में चाहे काम करे। इन कुछ छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखें फिर देखिए आपकी लव लाइफ कैसे पटरी पर आती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close