Main Slide

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पेड़, जो पल-भर में ले सकते हैं आपकी जान

नई दिल्ली: आज तक हमने यही सुना और जाना है कि पेड़-पौधे धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो वातावरण को साफ-सुथरा रखते हैं और जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार बनते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे दुनिया के पांच ऐसे खतरनाक और जहरीले पेड़ के बारे में, जो किसी की भी जान ले सकते हैं।

पहला पेड़ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर है जो अपने कांटों की वजह से देखने में, तो काफी सुंदर लगता है। लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है। दूसरा है पोषमवुड, जिसपर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह फट जाते हैं और इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है।

इस कड़ी में तीसरे नंबर पर आता है कैरेबियन सागर के आस-पास पाया जाने वाला मेंचिलीन। इस पेड़ का फल बहुत ही जहरीला होता है, जिसे अगर कोई गलती से भी खा ले तो उसे यह फल मौत की नींद सुला सकता है। चौथा पेड़ है ‘टैक्सस बैक्कटा’, जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में ‘टैक्सीन’ नाम का जहर होता है। यह जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है।

इस लिस्ट का पांचवां पेड़ सेर्बेरा ओडोलम है। मुख्य रूप से भारत समेत एशिया के कई देशों में पाए जाने वाले इस पेड़ पर एक जहरीला फल उगता है, जिसे अगर कोई खा ले, तो उसकी जान भी जा सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close