Main Slideप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घंटे में मिले 2 लाख 61 हजार से भी ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी हर दिन के साथ और ज्यादा घातक होती जा रही है। आज (रविवार) को देश में अबतक के सर्वाधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। भारत की हालत इतनी ख़राब हो चुकी है कि यहाँ हर रोज संक्रमितों की संख्या नया रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। बीते 24 घंटो में कोविड के 2 लाख 61 हजार से भी अधिक मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। साथ ही, 1501 लोगों की मौत हुई है।

बता दें, देश में अब तक 1 करोड़ 26 लाख 71 हजार 220 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 16 लाख 79 हजार 740 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 77 हजार 149 हो गई है।

देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 58.4 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24375, छत्तीसगढ़ में 16,083 और कर्नाटक में 17489 नए मामले सामने आए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close