Main Slideमनोरंजन

जानिए कौन है डांसिंग क्वीन नोरा का क्रश ? एक्ट्रेस ने विडिओ शेयर कर दी जानकारी

मुंबई: अपने डांस मूव्स और खूबसूरती से सबको दीवाना बना चुकी नोरा फ़तेही ने आज बॉलीवुड में अपना अलग नाम बना लिया है। कभी बिग बॉस में नजर आने वाली नोरा की आज एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस आज भले हर किसी के दिल में राज करती हों लेकिन उनको इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर भी नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बता दें, हाल ही में नोरा फ़तेही ने एक डांस विडिओ को शेयर करते हुए बताया कि उनका क्रश कौन है? उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर की है। जिसमे उन्हें ” एम सो प्रीटी एंड ही लाइक दैट चैलेंज” रूप लेते हुए देखा जा सकता है। नोरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, मैं, पहले और बाद में मेरा क्रश फिल्मफेयर में मेरी परफॉर्मेंस देखता है। वीडियो में नोरा ऑरेंज कलर फाइटेड वन शोल्डर ड्रेस पहने है। यह वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

यानि, नेरा का क्रश कोई और नहीं फिल्मफेयर है, जिसमें हाल ही में उन्होंने अपनी जबरदस्त प्रस्तुति पेश की थी। हाल ही में उनके दिलबर गाने ने एक रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद से लग रहा है कि अब डांस के मामले में उनके आस पास कोई भी एक्ट्रेस नहीं है। नोरा अब एक्टिंग में भी धमाल कर रही हैं, एक्ट्रेस को स्ट्रीट डांसर 3डी में देखा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close