Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी में लगा वीकेंड लॉकडाउन, बिना मास्क पाए जाने पर 1000 जुर्माना

लखनऊ: कोरोना का कोहराम देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने रविवार को पुरे प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। यह ग्रामीण के साथ ही शहरी में भी लागू होगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी तो वहीं लॉकडाउन का सख्ती से लोगों को पालन करना होगा। खासकर, मास्क पहनने को लेकर पूरे यूपी में सख्ती रहेगी।

बता दें, इस दौरान बिना मास्क के पाए जाने पर पहली बार 1000 का जुर्माना लगेगा वहीँ दूसरी बार पकड़े जाने पर यह राशि दस गुना बढ़ा कर 10,000 तक का आर्थिक दंड वसूला जाएगा।

वहीं, कोविड-19 बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। दोनों दिन बनारस पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ दूध, ब्रेड, फल और सब्जी की ही दुकानों को सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति मिलेगी. शराब की दुकानें और बार भी दो दिन बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close