Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

Artemis मिशन से पहली बार अश्वेत महिला को चाँद पर भेजेगा NASA

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) आर्टेमिस मिशन चाँद पर सिर्फ पहली महिला ही नहीं बल्कि पहली बार अश्वेत शख्स को भेज कर नया इतिहास रच रहा है। NASA ने अंतरराष्ट्रीय स्पेसफ्लाइट कार्यक्रम के तहत जल्द ही अश्वेत व्यक्ति को पहली बार चांद पर उतारने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत, बाइडन-हैरिस प्रशासन पहले महिला और फिर पुरुष को चांद की सतह पर उतारेगा।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने फैसला किया है कि साल 2024 में चाँद पर जाने वाले Artemis मिशन का हिस्सा अश्वेत शख्स हो। Artemis मिशन के लिए ऐस्ट्रोनॉट्स के पहले काडर का ऐलान दिसंबर में कर दिया गया था। Artemis III के लिए दो क्रू सदस्यों का ऐलान किया जाना है। शुरुआती 18 लोगों के ग्रुप में काफी विविधता है। इसमें NASA से हाल ही में जुड़े लोग और अनुभवी ऐस्ट्रोनॉट शामिल हैं।

बता दें, NASA के कार्यकारी ऐडमिनिस्ट्रेटर स्टीव जर्कजीक ने बताया कि प्रशासन ने 24.7 अरब डॉलर की फंडिंग का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा है जो NASA के लिए प्रतिबद्ध दिखाता है। बयान में बताया गया है कि चांद पर पहली महिला और पहले अश्वेत शख्स को भेजने के मिशन के लिए इससे मदद मिलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close