Main Slide

देखें भारत के पांच सबसे महंगे घरों कि लिस्ट, करोड़ों में है कीमत

नई दिल्ली: जब हम बात घर की करते हैं तो हर किसी का सपना होता है कि मेरा घर ऐसा होगा जहाँ सारी सुख-सुविधाएं होंगी। सात ही, हम अपना सपनों का घर बनाने में अपने जीवन की पूरी कमाई लुटा देते हैं। आज हम आपको बताएंगे देश के सात ऐसे घरों के बारे में जो हर सुख-सुविधा से लैस हैं और जिनकी कीमत करोड़ों में है।

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया का मुल्य 7,337 करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने इस घर को दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में शामिल किया था। देश का दूसरा सबसे महंगा घर है मुंबई के पाली हिल इलाके में बना अनिल अंबानी का घर जो 16,000 स्क्वेयर फीट में बना है। इसके अलावा इस घर की ऊंचाई 66 मीटर है। बता दें कि अमिल अंबानी के इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी गई है।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरूख खान का मन्नत है, जो किसी जन्नत से कम नहीं। ये मुंबई के बांद्रा में है। उनका घर छह मंजिला है। इसमें लाइब्रेरी से लेकर जिम, सिनेमा हॉल, सभी कुछ मिल जाएगा। चौथे नंबर पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का घर है। यह 13500 स्कावयर फुट के दायरे में बना रतन टाटा रेसिडेंस मुंबई के कोलाबा में है। इसकी कीमत 150 करोड़ रुपए तक है।

देश के सबसे महंगे घरों में से एक है किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का घर ‘वाइट हाउस इन द स्काई’ जो देश के आलिशान घरों में से एक है। बेंगलुरु में स्थित इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close