अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया: हमलावरों ने जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से किया हमला, मौका पाकर 1800 से अधिक कैदी फरार

वारी (नाइजीरिया)। दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में हमलावरों ने एक जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले के बीच मौका पाकर करीब 1800 से अधिक कैदी जेल से भाग गए।

एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, हमला ओवेरी शहर में सोमवार तड़के हुआ और दो घंटे तक जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने उसी दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी इस समय स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 2 हफ्ते के लिए लंदन में हैं और उन्होंने वहीं से इस हमले की निंदा की है। उन्होंने हमले को आतंकवादी कृत्य करार दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close