Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

असमः पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के तामुलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि असम के लोग शांति और विकास के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार असम की विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

असम के लोगों को राज्य को हिंसा में झोंकने वाले लोग स्वीकार नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं।

हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है।

लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं, तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close