Main Slide

क्या आपको पता है महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होता है ?

आपने कभी गौर किया है कि लड़कों और लडकियों में कई चीजें उलट होने के साथ-साथ शर्ट के बटन भी उलटे होते है। लड़कियों की शर्ट में बाईं ओर बटन होता है जबकि लड़कों के शर्ट में दाईं ओर होता है।

लड़कियों की शर्ट में बाईं ओर बटन होने के पीछे कई अलग-अलग थ्योरी दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि पुरुषों को बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। वहीं महिलाओं के साथ ये काम उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

इसके साथ कहा ये भी जाता है कि पहले औरतें अपने बच्चों को बाएं हाथ से पकड़ती थीं जिससे स्तन पान कराते समय वो दाहिने हाथ से अपने कपड़े मैनेज कर सकें।

वहीँ, कुछ लोगों के अनुसार जब बटन वाली शर्ट या ब्लाउज का फैशन आया तो इन्हें पहनने वाली औरतें अमीर घरानों की थी और उनको तैयार करने के लिए मेड होती थी। इसीलिए, बटन उल्टी तरफ दिए गए जिससे मेड सामने से आसानी से कपड़े पहना सके।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close