Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

फ्रांस में कोरोना का कोहराम, लगा 4 हफ्ते का सम्पूर्ण लॉकडाउन

नई दिल्ली: फ्रांस में कोरोना ने तीसरी बार अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोविड के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने देश में चार हफ्ते के सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

कल राष्ट्रपति इमैन्युएल ने फ्रांस के लोगों को को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम अभी लॉकडाउन नहीं लगाएंगे तो फिर हम कोरोना पर नियंत्रण खो देंगे और हालात बेकाबू हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सामानों की दुकानें ही खुलेंगी और साथ ही, ऑफिस जाने के बजाय लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस दौरान 10 किमी से ज्यादा दूर जाने पर रोक होगी।

बता दें, फ्रांस में कोरोना का कुल आंकड़ा 46.46 लाख के पार जा चुका है। साथ ही, मरने वालों की संख्या भी 95 हजार 502 हो गई है। बताया जा रहा है कि इस वक्त फ्रांस में 5 हजार लोग कोरोना के चलते आईसीयू में एडमिट हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close