Main Slideप्रदेश

सीएम योगी ने महराजगंज को दी बड़ी सौगात, 279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज  जिले में 279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान योगी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास जब होता है तो रोजगार भी उसके साथ आता है। रोजगार हर एक के चेहरे पर खुशहाली लाने का माध्यम बनता है। मैं महराजगंज में ₹279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर सभी को हृदय से बधाई देता हूं। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी का कार्य किया था। अनुमानित रूप से अकेले महराजगंज में लगभग  1 लाख किसानों की कर्ज माफी हुई थी, मतलब 05 लाख किसान परिवार अकेले महराजगंज जनपद में लाभान्वित हुए थे।

उन्होंने कहा कि हमने पिछले 4 वर्षों में 100 से अधिक नगर निकाय बनाए हैं, जिसमें 04 तो अकेले महराजगंज जिले में हैं। यह कार्य विकास की एक नई सोच पैदा करने व रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं। चौक अब नगर पंचायत बन गया है। ऐसे में अधिक संख्या में सफाई कर्मी यहां कार्य करेंगे और स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ेंगे। सड़कें चौड़ी होंगी, जलनिकासी की व्यवस्था होगी। नगर पंचायत का अपना कार्यालय होगा जो मिनी सचिवालय के रूप में कार्य करेगा।

योगी ने कहा कि हम नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ एक बॉर्डर रोड का भी निर्माण करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत महराजगंज जिले से होगी। यह मार्ग आपको महराजगंज से सीधे पीलीभीत तक लेकर चला जाएगा और उत्तराखंड के साथ जोड़ने का भी कार्य करेगा। हम यहां की चारों नगर पंचायतों के लिए धन आवंटित करने जा रहे हैं। इसकी व्यवस्था की जा चुकी है। अप्रैल के बाद यहां भवन निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो, इसके लिए प्रशासन अभी से प्रक्रिया प्रारंभ करे। आजादी के बाद प्रदेश में लगभग 100 वनटांगिया गांव थे। आज हमने महराजगंज के लगभग 18 गांवों को राजस्व गांव घोषित कर जनता को मतदाता सूची में शामिल किया है। पहली बार यहां ग्राम प्रधान का चुनाव होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 16 जनपदों के लिए सरकार एक पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसके तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए PPP मोड में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने जा रही है। इसमें महराजगंज जिला भी शामिल है। मैं महराजगंज जनपद के सभी नागरिकों को लगभग ₹280 करोड़ लागत की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी के लिए होली पर मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close