Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

नाइजर: बंदूकधारियों ने गांव में मचाया कोहराम, तीन घंटे में 137 लोगों की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में बंदूकधारियों ने तीन घंटे तक आतंक का ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरी दुनिया इससे दहल गई। यहां बाइक पर सवार होकर आए बंदूकधारियों ने तीन घंटे के अंदर 137 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र टाहौआ के इंटाजेने, बैकोरेट और अन्‍य स्‍थानों के गांवों में हमलावरों ने जमकर खून बहाया। यह इलाका माली सीमा के पास पड़ता है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्थानीय अधिकारियों ने पहले करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अब वहां की सरकार ने बताया कि इस हमले में 137 लोग मारे गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close