Main Slideप्रदेश

कानपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र में दहेज़-उत्पीड़न के मामले में बाप-बेटे को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हो गया। पुलिस पर जमकर ईंटे पत्थर चलाये गए। आत्मरक्षा के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। इस घटना में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही के घायल हो गया है। दोनों का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन आरोपी लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कानपुर रेंज के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा, “घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा, ‘एक महिला की शिकायत कॉल पर एक चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल जांच के लिए गए थे। वहां उनकी उसके ससुराल वालों के साथ बहस हो गई। इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने उनपर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया।

पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे और किसी तरह जान बचा कर वायरलेस से सूचना दी। पथराव के बीच चौकी इंचार्ज को ईंट-पत्थर लगे और वो मौके पर ही बेहोश हो गए। सिपाही समर सिंह भी लहूलुहान हो गए। बाद में रसूलाबाद थाने की पुलिस ने वहाँ आकर घायल पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close