Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशमनोरंजन

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

लखनऊ। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लखनऊ के गुड़म्बा थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। ये एफआईआर फिल्म निर्देशक आरआर पाण्डेय ने दर्ज कराई है।

पुलिस से की गई शिकायत में निर्देशक ने एक्टर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरआर पाण्डेय के मुताबिक खेसारी ने सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों को धमकाया है।

इस मामले में खेसारी समेत चार अन्य लोगों पर FIR दर्ज हुई है। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है। यूपी-बिहार में उनके फैंस करोड़ों की संख्या में हैं।

बीते कुछ दिनों से वह लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना इशारों में अपनी बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि मैं भी सुशांत की तरह बिहार से ही हूं, बिहारी हूं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। खेसारी ने ये बात अपने एक फेसबुक लाइव में कही थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close