Main Slideराष्ट्रीय

देश में फिर बढ़े कोविड-19 के केस, एक्टिव मामले बढ़कर हुए 1,64,511

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,752 नए केस सामने आए हैं।

इस दौरान 113 लोगों की मौत हुई है। ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन 11 हजार 718 लोगों ने इस वायरस को मात दी।

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 पहुंच गई है। अब तक कुल 1 करोड़ 7 लाख 75 हजार 169 संक्रमित कोरोना को मात भी दे चुके हैंय़ देश में कोरोना के 1 लाख 64 हजार 511 एक्टिव केस हैं।

इस बीमारी के कारण देशभर में 1 लाख 57 हजार 51 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 1 हजार 266 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close