Main Slideमनोरंजन

नहीं रहे मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर, कुछ दिनों पहले हुआ था कोरोना

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का बुधवार को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह 60 साल के थे। सिंकदर काफी से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका देहांत हो गया। सिकंदर की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

पिछले महीने किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए। इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था।

सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close