Main Slideप्रदेश

कोरोना के कई राज्यों में केस बढ़ने के बाद अर्लट पर यूपी

लखनऊ। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अर्लट हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

अफसरों को रेड जोन वाले इलाकों के यात्रियों पर नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में अनिवार्य परीक्षण और क्वारंटीन रहने का निर्देश जारी किया जा सकता है।

स्वास्थ्य महासचिव डॉ. डी.एस. नेगी ने कहा है, “वैसे तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। कोविड के मामलों में उत्तर प्रदेश में भी गिरावट आई है और सभी जिलों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती जिलों की खासतौर पर निगरानी की जा रही है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। राज्य सरकार रोजाना 1.25 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण कर रही है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close