Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

एक्स गर्लफ्रेंड को शख्स ने 30 बार चाकू से गोदा, इस वजह से बच गई जान

नई दिल्ली। बस में एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका को तीस से ज्यादा बार चाकू से गोदा। इस दौरान महिला लगातार चिल्लाती रही लेकिन बस में किसी ने उसकी मदद नहीं की।

मामला मैक्सिको सिनालोआ शहर का है। इस जानलेवा हमले के बाद महिला की किस्मत अच्छी रही और उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक 33 साल की इस महिला से मिलने के लिए उसका एक्स बॉयफ्रेंड पहुंचा और अचानक उस पर हमला करने लगा।

इस हमले से हैरान महिला रोने लगी और मदद के लिए चिल्लाने लगी। हालांकि इस भयंकर हमले के बावजूद ये महिला जिंदा बचने में कामयाब रही।

दरअसल इस महिला ने सर्दियों के सीजन के चलते एक बेहद मोटी विंटर जैकेट पहनी हुई थी। इस जैकेट के चलते ये शख्स इस महिला के किसी भी महत्वपूर्ण अंग को खास नुकसान नहीं पहुंचा पाया और इस महिला की जान बच गई। घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना वैलेंटाइन डे के कुछ दिन बाद की है। वारदात का वीडियो हाल ही में पुलिस ने जारी किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close