Main Slideराष्ट्रीय

राहत की खबरः कोरोना के दैनिक मामलों में आई थोड़ी कमी, इतने आए नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के रोजाना के मामले में बीते दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए केस सामने आए।

इसी के साथ भारत में अब तक कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1,10,05,850 हो गई है। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन 83 लोगों की संक्रमण की वजह से जान चली गई। इसके बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,695 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close